तेलंगाना: मुनुगोडे विधानसभा उपचुनाव में 5वें राउंड के बाद TRS उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी 1531 मतों (अब तक कुल 32,505 वोट प्राप्त) के अंतर से आगे चल रहे हैं। भाजपे के कमेटी रेड्डी राजगोपाल रेड्डी (कुल 30,974 वोट प्राप्त) पीछे चल रहे हैं।
बिहार: गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव के रुझानों के मुताबिक 18वें राउंड के बाद भाजपा के कुसुम देवी 54,673 मतों से आगे चल रही हैं। RJD के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता 52,184 मतों से पीछे हैं।
बिहार: मोकामा विधानसभा उपचुनाव के रुझानों के मुताबिक 18वें राउंड की मतगणना के बाद RJD की नीलम देवी 70,746 मतों के साथ आगे चल रही हैं। भाजपा की सोनम देवी 54,258 वोटों से पीछे हैं।
महाराष्ट्र: विधानसभा उपचुनाव में रुझानों के मुताबिक 8वें राउंड के बाद शिवसेना (उद्धव-बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके 29,033 मतों से आगे चल रही हैं।
हरियाणा: उपचुनाव के रुझानों के मुताबिक बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्नोई 22279 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश 15880 मतों से पीछे चल रहे हैं।
ओडिशा: धामनगर विधानसभा उपचुनाव में चौथे राउंड के रुझानों के मुताबिक भाजपा के सूर्यवंशी सूरज 18,181 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के रुझानों के मुताबिक भाजपा के अमन गिरी 76,765 वोटों से आगे चल रहे हैं।समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी 50,640 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
