एक बार तो राधा बनकर देखो। – श्री कृष्ण भजन

जो मै ऐसा जानती, प्रीत करे दुख होय, नगर ढिंढोरा पीटती, प्रीत ना करिये कोई।

एक बार तो राधा बनकर देखो, मेरे सांवरियां, राधा यूँ रो रो कहे, राधा यूँ रो रो कहे।।

क्या होते है आँसु, क्या पीड़ा होती है, क्यू दर्द उठता है, क्यू आँखे रोती है, एक बार आँसु तो बहाकर, देखो सांवरियां, राधा यूँ रो रो कहे, इक बार तो राधा बनकर देखो, मेरे सांवरियां, राधा यूँ रो रो कहे, राधा यूँ रो रो कहे।।

जब कोई सुनेगा ना, तेरे मन के दुखडे, जब ताने सुन सुन कर, होंगे दील के टुकडे, एक बार जरा तुम ताने सुनकर, देखो सांवरियां, राधा यूँ रो रो कहे, इक बार तो राधा बनकर देखो, मेरे सांवरियां, राधा यूँ रो रो कहे, राधा यूँ रो रो कहे।।

क्या जानोगे मोहन, तुम प्रेम की भाषा, क्या होती है आशा, क्या होती निराशा, एक बार जरा तुम प्रेम करके, देखो सांवरियां, राधा यूँ रो रो कहे, इक बार तो राधा बनकर देखो, मेरे सांवरियां, राधा यूँ रो रो कहे, राधा यूँ रो रो कहे।।

पनघट पे मधुबन में, वो इंतज़ार करना, कही श्याम तेरे खातिर, वो घुट घुट के मरना, एक बार किसी का इंतज़ार कर, देखो सांवरियां, राधा यूँ रो रो कहे, इक बार तो राधा बनकर देखो, मेरे सांवरियां, राधा यूँ रो रो कहे, राधा यूँ रो रो कहे।।

एक बार तो राधा बनकर देखो, मेरे सांवरियां, राधा यूँ रो रो कहे, राधा यूँ रो रो कहे।।

एक बार तो राधा बनकर देखो मेरे सावरिया

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भगत के वश में है भगवान। – श्री कृष्ण भजन

भगत के वश में है भगवान, भक्त बिना ये कुछ भी नहीं है, भक्त है… Read More

3 hours ago

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी। – श्री कृष्ण भजन

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा, पितु मात स्वामी सखा हमारे, हे… Read More

5 hours ago

नई दिल्‍ली में पहली जून को आयोजित होने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस शिखर सम्मेलन स्थगित

नई दिल्ली में पहली जून को होने वाले प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस-आईबीसीए शिखर सम्मेलन… Read More

8 hours ago

कलकत्ता हाई कोर्ट ने आरजी कर दुष्‍कर्म–हत्या मामले में आरोपों को छिपाने की जांच के लिए CBI की विशेष टीम गठित करने का आदेश दिया

कलकत्ता उच्‍च न्‍यायालय ने केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सी.बी.आई को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल गठित… Read More

8 hours ago

पुलवामा आतंकी हमले के एक मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को पाकिस्तान के कब्‍जे वाले जम्मू–कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया

पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर… Read More

9 hours ago

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा – अमेरिका भारत की आवश्यकता के अनुसार ऊर्जा की आपूर्ति करने को तैयार

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमरीका भारत की आवश्यकता के… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.