STATE NEWS

भगत के वश में है भगवान। – श्री कृष्ण भजन

भगत के वश में है भगवान, भक्त बिना ये कुछ भी नहीं है, भक्त है इसकी जान, भगत के वश में है भगवान।।

भगत मुरली वाले की, रोज वृंदावन डोले, कृष्ण को लल्ला समझे, कृष्ण को लल्ला बोले, श्याम के प्यार में पागल, हुई वो श्याम दीवानी, अगर भजनो में लागे, छोड़ दे दाना पानी, प्यार करन वो लागी उससे,
अपने पुत्र समान, भगत के वश में है भगवान।।

वो अपने कृष्ण लला को, गले से लगा के रखे, हमेशा सजा कर रखे, वो लाड़ लड़ा कर रखे, वो दिन में भाग के देखे, रात में जाग के देखे, कभी अपने कमरे से, श्याम को झांक के देखे, अपनी जान से ज्यादा रखती,
अपने लला का ध्यान, भगत के वश में है भगवान।।

वो लल्ला लल्ला पुकारे, हाय क्या जुलम हुआ रे, बुढ़ापा बिगड़ गया जी,
लाल मेरा कैसे गिरा रे, जाओ डॉक्टर को लाओ,
लाल का हाल दिखाओ, अगर इसको कुछ हो गया तो,
मुझे भी मार गिराओ, रोते रोते पागल हो गई,
घर वाले परेशान, भगत के वश में है भगवान।।

वो नब्ज टटोल के बोला, की तेरा लाल सही है, कसम खा कर कहता हूँ,
कोई तकलीफ नहीं है, वो माथा देख के बोले, ये तेरा लाल सही है, माई चिंता मत करियो,
कोई तकलीफ नहीं है, जोहि सीने से लगाया,
पसीना जम कर आया, उसने कई बार लगाया,
और डॉक्टर चकराया, धड़क रहा सीना लल्ला का, मूर्ति में थे प्राण, भगत के वश में है भगवान।।

देख तेरे लाल की माया,
बड़ा घबरा रहा हूँ, जहाँ से तू लल्ला लाई,
वही पे जा रहा हूँ, लाल तेरा जुग जुग जिए,
बड़ा एहसान किया है, आज से सारा जीवन,
उसी के नाम किया है, ‘बनवारी’ तेरी माँ नहीं पागल,
पागल सारा जहान, भगत के वश में है भगवान।।

भगत के वश में है भगवान भक्त बिना ये कुछ भी नहीं है, भक्त है इसकी जान, भगत के वश में है भगवान।।

 

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की… Read More

8 hours ago

‘सतलुज’ विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में स्ट्रीमिंग रोकी

'सतलुज' विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में… Read More

8 hours ago

Attack on Titan: The Last Attack की भारत में रिलीज डेट तय, इस दिन सिनेमाघरों में लौटेगी एरेन की आखिरी जंग

Attack on Titan: The Last Attack को मिली भारत में रिलीज डेट, बड़े पर्दे पर… Read More

2 days ago

Wistoria: Wand and Sword Season 2 Review: दमदार एक्शन के बावजूद कहानी जानी-पहचानी, फिर भी एंटरटेनमेंट में नहीं छोड़ी कोई कमी

Wistoria: Wand and Sword Season 2 Review: पुराना फॉर्मूला, लेकिन जबरदस्त एक्शन और शानदार विजुअल्स… Read More

2 days ago

Canada vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को की शानदार जीत, Ounahi चमके, Canada का सफर खत्म

Canada vs Morocco: FIFA World Cup 2026 में Morocco ने Canada को हराकर क्वार्टर फाइनल… Read More

2 days ago

Paraguay vs France: France Today Match में पराग्वे से भिड़ेगा France FC, जानें मैच की पूरी जानकारी

Paraguay vs France: France Today Match पर फुटबॉल फैंस की नजर Paraguay vs France मुकाबला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.