श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी।
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा, पितु मात स्वामी सखा हमारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा।।
बंदी गृह के तुम अवतारी, कहीं जन्मे कहीं पले मुरारी, किसी के जाए किसी के कहाये, है अद्भुत हर बात तिहारी, गोकुल में चमके मथुरा के तारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा,
श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा।।
अधर में बंशी ह्रदय में राधे, बट गए दोनों में आधे आधे, हे राधा नागर हे भक्त वत्सल, सदैव भक्तो के काम साधे, वहीँ गए जहाँ गए पुकारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा,
श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा।।
गीता में उपदेश सुनाया, धर्म युद्ध को धर्म बताया, कर्म तो कर मत रख, फल की इक्षा, ये सन्देश तुम्ही से पाया, अमर है गीता के बोल सारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा,
श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा।।
राधे कृष्णा राधे कृष्णा, राधे राधे कृष्णा कृष्णा, राधे कृष्णा राधे कृष्णा, राधे राधे कृष्णा कृष्णा।।
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा, पितु मात स्वामी सखा हमारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा।।
भगत के वश में है भगवान, भक्त बिना ये कुछ भी नहीं है, भक्त है… Read More
जो मै ऐसा जानती, प्रीत करे दुख होय, नगर ढिंढोरा पीटती, प्रीत ना करिये कोई।… Read More
नई दिल्ली में पहली जून को होने वाले प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस-आईबीसीए शिखर सम्मेलन… Read More
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो- सी.बी.आई को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल गठित… Read More
पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर… Read More
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमरीका भारत की आवश्यकता के… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment