प्रवर्तन निदेशालय ने कल दिल्ली के मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल के सचिव बिभव कुमार, राज्यसभा सदस्य एन. डी. गुप्ता और आम आदमी पार्टीके अन्य सदस्यों के परिसरों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार निदेशालय ने दिल्लीजल बोर्ड के धनशोधन मामले में निजी सचिव से जुड़े दस स्थानों की तलाशी ली है।
यह जांच तीस करोड़ रुपये से अधिक मूल्यकी विभिन्न परियोजनाओं के लिए दिल्ली जल बोर्ड के कथित रूप से अवैध अनुबंध जारी करनेसे संबंधित थी।