प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा के कुख्यात गैंगेस्टर सुरेन्द्र सिंह उर्फ चीकू के परिजनों से 17 करोड रुपये से अधिक की चल और अचल परिसंपत्ति जब्त की है। जब्त की गई परिसंपत्तियां हरियाणा के नारनौल और राजस्थान के जयपुर में है। प्रवर्तन निदेशालय ने सुरेन्द्र सिंह और अन्य के विरूद्ध अपहरण, हत्या और फिरौती के आरोप में हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर जांच शुरू की। जांच से खुलासा हुआ है कि सुरेन्द्र सिंह अपने गिरोह के सदस्यों के जरिये एक अन्य माफिया लॉरेंस बिश्नोई के काले धन का प्रबंधन करता है और अपने परिजनों तथा रिश्तेदारों के नाम पर परिसंपत्तियां खरीदता है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...