ED ने अरविंद केजरीवाल को आज दिल्‍ली आबकारी नीति-घोटाले और धन-शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

ED ने अरविंद केजरीवाल को आज दिल्‍ली आबकारी नीति-घोटाले और धन-शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज दिल्‍ली आबकारी नीति घोटाले और इससे जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। आम आदमी पार्टी प्रमुख केजरीवाल को तीसरी बार समन भेजा गया है। इससे पहले पिछले वर्ष नवम्‍बर और दिसम्‍बर में वे निदेशालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह इस मामले में कानून के अनुसार काम करेगी। भारतीय जनता पार्टी के दिल्‍ली प्रमुख बीरेन्‍द्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल को जांच एजेंसियों का सामना करना होगा, जबकि वे पूछताछ से बच रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को आबकारी घोटाले से जुड़े हवाला मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

Leave a Comment