रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-(DRDO) ने आज ओडिशा के एकीकृत परीक्षण केंद्र – चांदीपुर में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट-एसएफडीआर बूस्टर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान जटिल मिसाइल प्रणाली में शामिल सभी महत्वपूर्ण घटकों ने सफलतापूर्वक और विश्वसनीय प्रदर्शन किया और मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एसएफडीआर आधारित संचालक मिसाइल को लंबी दूरी से ध्वनि की गति से हवाई खतरों को बीच में ही रोकने में सक्षम बनाता है। एसएफडीआर को हैदराबाद की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला ने डीआरडीओ प्रयोगशाला हैदराबाद के अनुसंधान केंद्र और पुणे की उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला के सहयोग से विकसित किया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एसएफडीआर के सफल परीक्षण के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन को बधाई दी है।