नागर विमानन महानिदेशालय ने मानव रहित विमान प्रणालियों और इनोवेटिव एयर मोबिलिटी में सहयोग के लिए यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन दो नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों के बीच मानव रहित विमान और नवीन वायु गतिशीलता पर सहयोग की सुविधा प्रदान करेगा।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार समझौता ज्ञापन तकनीकी विकास और अनुसंधान पर दोनों प्राधिकरणों के बीच नियमित जानकारी साझा करेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि इस एमओयू पर हस्ताक्षर से भारतीय मानव रहित विमानन क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।