आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम-एमसीडी के लिए 10 गारंटी देने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज संवाददाताओं से बातचीत में तीन लैंडफिल स्थलों की सफाई, पार्किंग का मुद्दा सुलझाने और सड़कों की मरम्मत कराने के वायदे किये। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एमसीडी स्कूलों और अस्पतालों की दशा सुधारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निकाय कर्मचारियों के लिए वेतन का समय से भुगतान सुनिश्चित करेगी और कथित भ्रष्टाचार समाप्त करेगी। श्री केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने पिछले पांच वर्ष में अपने वायदे पूरे नहीं किये। उन्होंने लोगों से आगामी एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...