कांग्रेस ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। पार्टी ने भुज से अर्जनभाई भूडिया को, मांडवी से राजेन्द्र सिंह जडेजा, सूरत उत्तर से अशोक भाई पटेल और लिम्बदी निर्वाचन क्षेत्र से कल्पना करमसी भाई मकवाणा को उम्मीदवार बनाया है। इन सभी नामों को पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने अंतिम रूप दिया। इससे पहले कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की
