दिल्‍ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान से नई दिल्‍ली में मुलाकात की

दिल्‍ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान से नई दिल्‍ली में मुलाकात की। धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि इस बैठक में देश में शिक्षा प्रणाली की गुणवत्‍ता बढ़ाने तथा शिक्षकों को और अधिक सक्षम बनाने पर सार्थक चर्चा हुई। इसके अलावा बाजार की जरूरतों के अनुरूप युवाओं का कौशल विकास करने तथा स्‍कूलों में भविष्‍य के कर्णधार तैयार करने पर भी चर्चा की गई।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस चर्चा से राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्‍वयन में मदद मिलेगी। उन्‍होंने धर्मेन्‍द्र प्रधान को दिल्‍ली में शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर लिखी गई अपनी एक पुस्‍तक भी भेंट की।

Related posts

Leave a Comment