रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख के एक गांव से वर्चुअल माध्‍यम से 63 पुलों का उद्घाटन किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पडोसी देशों के साथ बातचीत के माध्‍यम से सभी मुद्दों को सुलझाने पर बल दिया है। लद्दाख से देश भर में 63 पुल राष्‍ट्र को समर्पित करने के बाद राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देशों को भारत की भूमि पर बुरी नजर नहीं डालने की चेतावनी दी।

राजनाथ सिंह ने आज पूर्वी लद्दाख के कुंजन गांव से वर्चुअल माध्‍यम से 63 पुलों का उद्घाटन किया। राजनाथ सिंह ने देश के आठ राज्‍यों में सीमा सडक संगठन-बीआरओ द्वारा निर्मित इन पुलों का उद्घाटन किया। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इन पुलों में से 11 लद्दाख में, चार जम्‍मू कश्‍मीर में, तीन हिमाचल प्रदेश में, छह उत्‍तराखण्‍ड में, आठ स‍िक्किम में, 29 अरूणाचल प्रदेश में और एक एक पुल नगालैण्‍ड तथा मणिपुर में बनाए गये हैं।

बीआरओ ने इन पुलों के निर्माण में अद्यतन प्रौद्योगिकी का इस्‍तेमाल किया है। ये पुल इतने मजबूत हैं कि इन पर टैंक और भारी वाहन आसानी से गुजर सकते हैं। इन पुलों के बनने से सशस्‍त्र बलों के साथ ही आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Dedicated to the nation 63 bridges, built by Border Roads Organisation (BRO) from Ladakh today. The BRO’s commitment towards establishing connectivity to far-flung border areas is highly commendable. pic.twitter.com/cliIL0N2fc

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 28, 2021

Related posts

Leave a Comment