Health

भारत ने 1.14 लाख दैनिक नए मामले दर्ज कराये जो पिछले दो महीनों में सबसे कम हैं

लगातार 10 दिनों से दैनिक नए मामले 2 लाख से कम

भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,14,460 लाख दैनिक नए मामले दर्ज कराये हैं। पिछले दो महीनों में सबसे कम है। देश में अब लगातार 10 दिनों से दैनिक नए मामले 2 लाख से कम दर्ज किए गए हैं।  यह ‘समग्र सरकार‘ दृष्टिकोण का अनुसरण करते हुए केंद्र तथा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।भारत सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज करा रहा है। भारत के सक्रिय मामले अब 15 लाख से कम हो गए हैं। आज यह 14,77,799 है। सक्रिय मामले लगातार 6 दिनों से 20 लाख से कम हैं।पिछले 24 घंटों में 77,449 की शुद्ध गिरावट देखी गई है और सक्रिय मामले अब देश के कुल पोजिटिव मामलों के केवल 5.13 प्रतिशत हैं।

कोविड संक्रमण से अधिक से अधिक लोगों के रिकवर होने के साथ ही, पिछले लगातार 24 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही। पिछले 24 घंटों में 1,89,232 रिकवरी दर्ज की गई। दैनिक नए मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों के दौरान 74,772 अधिक रिकवरी दर्ज की गई।

महामारी के आरंभ होने के बाद से संक्रमित होने वाले लोगों में से 2,69,84,781 लोग पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं। यह कुल मिला कर 93.67 प्रतिशत की समग्र रिकवरी दर दर्शाता है जो बढोतरी का रुझान प्रदर्शित कर रहा है।

पिछले 24 घंटो के दौरान, देश में कुल 20,36,311 जांचें हुईं और कुल मिलाकर, भारत में अभी तक 36.4 करोड़ (36,47,46,522) जांचें हो चुकी हैं।

जहां एक ओर देश भर में जांचों में बढोतरी हुई है, साप्ताहिक पोजिटिव मामलों में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। साप्ताहिक पोजिटिव दर वर्तमान में 6.54 प्रतिशत है जबकि दैनिक पोजिटिव दर आज 5.62 प्रतिशत पर है। लगातार 13 दिनों से 10 प्रतिशत से कम की पोजिटिविटी दर जारी है।

एक अन्य उल्लेखनीय उपलब्धि में, देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 23 करोड़ से अधिक हो गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 23.13 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 33,53,539 टीके लगाये गए।आज सात बजे सुबह तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 32,42,503 सत्रों के जरिये कुल 23,13,22,417 टीके लगाये जा चुके हैं।

इनमें शामिल हैं:—

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 99,63,790
दूसरी खुराक 68,55,261
एफएल्डब्ल्यू पहली खुराक 1,61,65,342
दूसरी खुराक 86,62,859
18-45 आयु समूह पहली खुराक 2,77,39,545
  दूसरी खुराक 1,61,253
45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह पहली खुराक 7,07,15,580
दूसरी खुराक 1,12,99,332
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 6,05,54,245
दूसरी खुराक 1,92,05,210
कुल   23,13,22,417
Dheeru Bhargav

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

9 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

11 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

13 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

13 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.