Categories: STATE NEWS

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: इस वर्ष का विषय है- ’स्वस्थ कल के लिए सुरक्षित भोजन आज’

आज 7 जून है, विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस। विश्व भर में यह दिवस लोगों में खाने पीने की चीज़ों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता लाकर उन्हें सुरक्षित बनाने के लिए मनाया जाता है, ताकि लोग दूषित खाद्य पदार्थो के खाने से होने वाले नुकसान से बच सकें। ऐसा करके ही वे अपने देश की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, कृषि और विकास में अपना योगदान कर सकेंगे। इस वर्ष विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का विषय है- ’स्वस्थ कल के लिए सुरक्षित भोजन आज’। सबको पता है, कि सुरक्षित जीवन के लिए भोजन का सुरक्षित होना बहुत आवश्यक है। इसके लिए यदि हम आज जानवरों, पौधों, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के आपसी संबंधों में संतुलन बिठाएंगे, तभी हम भविष्य की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। वैसे तो खाद्य पदार्थों से पैदा होने वाली बीमारियों का असर सभी उम्र के लोगों पर पड़ता है, लेकिन 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, इसके ज्यादा शिकार होते हैं। इसे देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2018 में घोषणा की, कि विश्वभर में हर वर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा। इस अभियान में विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ और संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन यानी एफएओ के सदस्य देशों का सहयोग रहता है। इनके अलावा कई अन्य संगठन भी इसमें सहयोग करते हैं। सच में देखा जाए तो खाने-पीने की चीज़ों की सुरक्षा करने की जितनी जि़म्मेदारी सरकारों और उत्पादकों की है, उससे कहीं अधिक ज़िम्मेदारी हम उपभोक्ताओं की है। इसलिए खाद्य पदार्थों को खेतों से, खाने की मेज़ तक सुरक्षित पहुंचाने की पूरी कड़ी में शामिल सभी लोगों को, अपने-अपने उत्तरदायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाना होगा। तभी हम खाद्य सुरक्षा दिवस के वास्तविक लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगें।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.