दरभंगा ब्लास्ट: NIA ने इमरान मलिक और मोहम्‍मद नासिर खान को पटना न्‍यायालय में पेश किया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण- (NIA) के अधिकारियों ने दरभंगा विस्‍फोट मामले के दोनों अभियुक्‍तों इमरान मलिक और उसके भाई मोहम्‍मद नासिर खान को आज पटना न्‍यायालय में पेश किया। पटना न्‍यायालय ने आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। माना जा रहा है कि एनआईए अधिकारी दोनों अभियुक्‍तों को उन स्‍थानों पर ले जाएंगे वे जहां जहां गए थे । उन्‍हें उन लोगों के पास भी ले जाया जाएगा जिनसे वे मिले थे। इसके बाद उन्‍हें हैदराबाद ले जाकर दुर्घटना का माहौल बनाया जाएगा। अभियुक्‍तों ने विस्‍फोटक बनाने के लिए सामान कहां से खरीदा, इसकी भी व्‍यापक जांच की जायेगी। एनआईए इन दोनों को सिकंदराबाद रेलवे स्‍टेशन भी ले जायेगी, जहां से सामान बुक किया गया और दरभंगा भेजा गया।

Related posts

Leave a Comment