उत्‍तर प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाकर वनीकरण का नया कीर्तिमान बनाया

उत्तर प्रदेश में सप्ताह भर चलने वाले वन महोत्सव के दौरान आज 25 करोड़ पौधे लगाकर वनरोपण का नया कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल के दौरान पौधारोपण अभियान के तहत एक सौ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करेंगे।

वन है तो कल है…

प्रकृति और पर्यावरण में समन्वय व संतुलन जीवन का आधार है। इनका संरक्षण हमारा दायित्व है।

आज ‘वृक्षारोपण जन आन्दोलन’ के तहत 25 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।

आइए, कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हए वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाएं।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 4, 2021

चार दिवसीय वृक्षारोपण अभियान आज समाप्त हो रहा है और देर रात तक इस अभियान के तहत 25 करोड़ पौधों को लगाए जाने का लक्ष्य है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर जिले में पौधा लगाया तो वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने झांसी जिले में इस अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। विभिन्न प्रभारी मंत्री और नोडल अफसर अपने-अपने जिलों में पौधारोपण अभियान में हिस्सा लें रहे हैं और इस अभियान की निगरानी भी कर रहे हैं। 25 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसानों, युवाओं, छात्रों और विभिन्न संगठनों को बड़ी संख्या में मुफ्त पौधे बांटे गए हैं। सरकार द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं और इनामी राशियों का भी ऐलान किया गया है ताकि बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ें। इसके साथ ही कोविड संबंधी मानकों का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment