CJI DY चंद्रचूड़ ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय परिसर में आयुष समग्र आरोग्य केन्‍द्र का उद्घाटन किया

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने आज नई दिल्‍ली में सर्वोच्‍च न्‍यायालय परिसर में आयुष समग्र आरोग्य केन्‍द्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केन्द्रीय आयुष राज्‍य मंत्री मुंजपारा महेन्‍द्रभाई उपस्थित थे।

CJI चंद्रचूड़ ने मीडिया को बताया कि यह उनके लिए बहुत ही संतोष का समय है, क्योंकि सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश का कार्यभार संभालने के बाद से वे इस पर काम करते रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वे आयुर्वेद और समग्र आरोग्य जीवनशैली के समर्थक हैं।

CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय में दो हजार से अधिक कर्मचारी हैं। यहां सिर्फ न्यायाधीशों और उनके परिजनों को ही नहीं बल्कि सभी कर्मचारियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए। उन्‍होंने आयुष के सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

Leave a Comment