कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने बताया है कि राज्य को कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए एक हजार पांच सौ करोड रूपये की केन्द्रीय सहायता मंजूर की गई है। इससे राज्य में स्वास्थ्य ढांचा सुदृढ़ करने और निवारण उपाय मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। बेंगलूरू के एक निजी अस्पताल में टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने विभिन्न राज्यों और कर्नाटक को 23 हजार करोड रूपये जारी करने की मंजूरी दे दी है ताकि महामारी की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी की जा सके।
केन्द्र ने कर्नाटक को कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए एक हजार पांच सौ करोड रूपये की सहायता मंजूर की
