सीबीआई ने 50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में अवर मण्डल रेल प्रबंधक-एडीआरएम जितेन्द्र पाल सिंह, कुछ अन्य लोग, ठेकेदार और हवाला कारोबारी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जितेन्द्र पाल सिंह फिलहाल गुवाहाटी में तैनात हैं। सीबीआई ने जाल बिछाकर एडीआरएम के एक जानकार को पकड़ा जो उनकी तरफ से 50 लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था। सीबीआई ने एक बयान में यह भी कहा है कि एडीआरएम के स्थानों पर भी छापे मारे गए हैं। ये छापे दिल्ली, नरौरा, गुवाहाटी, सिलीगुडी में स्थित हैं। तलाशी के दौरान एजेंसी ने लगभग 47 लाख रुपये, कई लैपटॉप और अनेक संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। बताया जाता है कि आरोपियों ने कथित रूप से एक साजिश के तहत पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में चल रहे निर्माण कार्य के लिए निजी ठेकेदारों को ठेके दिए थे।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...