केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मुंबई में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के लोक सेवकों सहित तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई के अनुसार, इन तीन में से एक व्यक्ति ने हिंदी में डब की गई फिल्म के लिए सेंसर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए 7 लाख रुपये की रिश्वत लेने के लिए अन्य लोगों के साथ साजिश रची। यह प्रमाणपत्र कथित तौर पर पिछले महीने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा जारी किया गया था। एक बयान में सीबीआई ने कहा कि आरोपियों और उनसे जुड़े अन्य लोगों के परिसरों पर मुंबई सहित चार अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली गई, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। जांच जारी है।
Related posts
ICC महिला T20 विश्व कप 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, शेड्यूल और टीमों पर टिकी क्रिकेट जगत की नजर
ICC महिला T20 विश्व कप 2026 की तैयारियां चर्चा में ICC Women’s T20 World Cup 2026...
आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज
आज कैसा रहेगा मौसम? आज देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर...
Sri Lanka Vs West Indies मुकाबले पर क्रिकेट जगत की नजर, रोमांचक टक्कर की उम्मीद
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी चुनौती Sri Lanka vs West Indies मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों...