सीबीआई ने जम्मू कश्मीर उपनिरीक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में 33 स्थानों पर छापे मारे हैं। ये छापे जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा में करनाल, महेन्द्रगढ़, रेवाडी, गुजरात में गांधीनगर, दिल्ली, गाजियाबाद और बेंगलूरू में मारे गये हैं। जांच एजेन्सी जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर और परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक पुलिस उप-अधीक्षक सहित कई अधिकारियों के परिसरों पर भी छापेमारी कर रही है। घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने पिछले महीने भी छापे मारे थे और 33 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...