संयुक्त राष्ट्र महासभा ने चेर्नोबिल त्रासदी की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर परमाणु प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग का आह्वान किया

चेर्नोबिल 40वीं वर्षगांठ UNGA बयान

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने चेर्नोबिल त्रासदी की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर परमाणु प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक ने कल एक विशेष स्मृति सभा में कहा कि चेर्नोबिल त्रासदी ने बताया है कि शांतिपूर्ण उपयोग के बावजूद परमाणु प्रौद्योगिकी अन्य प्रौद्योगिकियों से मौलिक रूप से भिन्न है। चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के रिएक्टर संख्या 4 में 26 अप्रैल 1986 को कई विस्फोट हुए, जिससे यूक्रेन, बेलारूस और यूरोप के अन्य हिस्सों में रेडियोधर्मी प्रदूषण फैल गया।

Read More

अमरीका ने कहा- ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए उसके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर पाकिस्तान जाएंगे

विदेशी मुद्रा भंडार वृद्धि भारत

अमरीकी वार्ताकार आज पाकिस्तान के लिए रवाना होने वाले हैं, लेकिन ईरान ने कहा है कि उसके अधिकारियों की अमरीकी वार्ताकारों से मुलाकात की कोई योजना नहीं है। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बातचीत के लिए रवाना होंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने पत्रकारों से बात करते हुए इस घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि बातचीत सीधे तौर पर होगी। उन्होंने कहा कि उप राष्ट्रपति…

Read More

भारत ने सार्क मुद्रा अदला-बदली ढांचे के तहत मालदीव के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की पहली निकासी को मंजूरी दी

भारत मालदीव मुद्रा स्वैप मंजूरी

भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्‍यवस्‍था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए की पहली किस्‍त की निकासी की अनुमति दे दी है। यह भारत द्वारा मॉलदीव को दिए जा रहे वित्‍तीय समर्थन में दृढ़ता को दर्शाता है। माले में भारतीय उच्‍चायुक्‍त ने कहा है कि यह राशि, भारतीय रिजर्व बैंक और मॉलदीव सरकार के बीच व्‍यवस्‍था को लेकर बनी सहमति के अंतर्गत पहली किस्‍त का हिस्‍सा है। इस पर अक्‍तूबर 2024 में मॉलदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइज़ू की भारत यात्रा के दौरान सहमति बनी थी।

Read More

ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए जारी किए दिशानिर्देश

ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी किए दिशानिर्देश

ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। दूतावास ने लोगों से हवाई या सड़क किसी भी माध्यम से ईरान की यात्रा ना करने की सलाह दी है। क्षेत्रीय तनाव के कारण हवाई क्षेत्र में पाबंदियां और अनिश्चितताएं बनी हुई हैं, जिससे अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे निर्धारित सीमा मार्गों से ही देश छोड़ें और इस दौरान दूतावास के साथ समन्वय बनाए रखें।

Read More