प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर बधाई दी है और लोगों के साथ संस्कृत में अपनी शुभकामनाएं साझा की हैं। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; “यह भाषा प्राचीन के साथ साथ आधुनिक भी है, इसमें गहन तत्त्व ज्ञान के साथ तरुण काव्य भी है, यह सरलता से अभ्यास के योग्य है एवं परम श्रेष्ठदर्शन से युक्त है, इसलिए संस्कृत भाषा को अधिक से अधिक लोग पढ़ें, सभी को संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं।“
Read MoreCategory: Spiritual
मुहर्रम आज देश के विभिन्न हिस्सों में शांति और सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है
देश के विभिन्न हिस्सों में अशुरा-ए-मोहर्रम आज शांति और सदभाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी दिन पैगम्बर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथी शहीद हुए थे। उन्होंने कर्बला में सच्चाई, पवित्रता और न्याय के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया था। कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर स्थानों पर पारम्परिक ताजिया जुलूस बडे पैमाने पर नही निकाले जाएंगे, लेकिन कर्बला के शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए मजलिस या धार्मिक बैठके सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति के साथ आयोजित की…
Read Moreआज की ताजा खबर: 15 अगस्त 2021 के मुख्य समाचार
हमारे वैज्ञानिकों और उद्यमियों की ताक़त का ही परिणाम है कि आज भारत को किसी और देश पर निर्भर नहीं होना पड़ा। आज हम गौरव से कह सकते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम भारत में चल रहा है। हम 54 करोड़ से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लगा चुके हैं: प्रधानमंत्री मोदी आज सरकारी योजनाओं की गति बढ़ी है और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर रही है। पहले की तुलना में हम तेजी से आगे बढ़े लेकिन सिर्फ यहां बात पूरी नहीं होती। अब हमें पूर्णता तक जाना…
Read Moreदेश आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है
देश आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। विदेशी हुकूमत से आजाद होने की याद में इस बार स्वतंत्रता दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। समूचा देश राष्ट्र भक्ति की भावना से सराबोर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाए जाने के लिए मार्च, 2021 में गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया था। यह उत्सव 15 अगस्त, 2023 तक मनाया जाएगा। 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर…
Read More