जी-20 देशों का शिखर सम्‍मेलन, रोम घोषणा के अनुमोदन के साथ सम्‍पन्‍न हो गया

जी-20 देशों का शिखर सम्‍मेलन, रोम घोषणा के अनुमोदन के साथ सम्‍पन्‍न हो गया है। केन्‍द्रीय वाणिज्य मंत्री और सम्‍मेलन में भारत के प्रतिनिधि पीयूष गोयल ने बताया कि शिखर सम्‍मेलन ने अर्थव्‍यवस्‍था, स्‍वास्‍थ्‍य, रोजगार, शिक्षा और पर्यटन पर कोविड महामारी के असर से उबरने और जलवायु परिवर्तन रोकथाम की ठोस कार्रवाई का संदेश दिया है। पीयूष गोयल ने कहा कि घोषणा पत्र में सहमति व्‍यक्‍त की गई है कि कोविड टीकाकरण वैश्विक जनहित के लिए आवश्‍यक है। पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का सतत जीवनशैली का…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कॉप 26 पर विश्‍व नेताओं के सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने ग्‍लासगो पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 26वें अंतरराष्‍ट्रीय जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन-कॉप-26 में हिस्‍सा लेने के लिए ब्रिटेन की दो दिन की यात्रा पर ग्‍लासगो पहुंच गये हैं। ग्‍लासगो के एक होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक स्‍वागत किया। कॉप-26 का उच्‍चस्‍तरीय खंड, विश्‍व नेताओं का सम्‍मेलन ब्रिटेन और इटली की सह अध्‍यक्षता में आज और कल आयोजित किया जा रहा है। सम्‍मेलन में एक सौ बीस से अधिक देशों के राष्‍ट्रध्‍यक्ष और शासनाध्‍यक्ष भाग लेंगे। ग्‍लासगो में अन्‍य महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम एक सूरज, एक विश्‍व, एक ग्रिड के विजन के…

Read More

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दस दिन का गणेश उत्‍सव आज सम्‍पन्‍न

मुंबई में आज गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए सुरक्षा के कडे प्रंबंध किये गये हैं। हाल ही में संदिग्‍ध आतंकियों की गिरफ्तारी को देखते हुए पुलिस को विशेष रूप से हाई अलर्ट किया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक 100 अधिकारियों समेत 1500 पुरुष, सीआरपीएफ की एक कंपनी, 500 होमगार्ड, बाहरी इकाइयों से 275 कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा विसर्जन स्थलों पर लाइट, क्रेन, स्विमर्स, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य सभी सुरक्षा संबंधित विभागों की व्यवस्था की जाएगी। होटल, लॉज, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों पर…

Read More

राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर, मैं सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। शिक्षक दिवस एक ऐसा अवसर है जब हम उन सभी शिक्षकों की समर्पित सेवाओं का सम्मान करते हैं, जो हमारे बच्चों के बौद्धिक और नैतिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। भारतीय…

Read More