प्रधानमंत्री मोदी अमृतसर और श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा के बीच वन्‍दे भारत एक्‍सप्रेस रेलसेवा का 10 अगस्‍त को करेंगे उद्घाटन

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अमृतसर और श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा के बीच वन्‍दे भारत एक्‍सप्रेस रेलसेवा का 10 अगस्‍त को वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि वन्‍दे भारत रेलगाड़ी संख्‍या 26406 श्रीमाता वैष्‍णो देवी कटरा से अमृतसर के लिए और रेलगाड़ी संख्‍या 26405 अमृतसर से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा के लिए मंगलवार को छोड़कर सप्‍ताह में छह दिन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन संख्या 26406 कटरा से सुबह 6 बजकर 40 मिन्ट पर रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 20 मिन्ट पर अमृतसर पहुंचेगी। यह ट्रेन जम्मू, पठानकोट…

Read More

राहुल गांधी ने एक बार फिर निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया

  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। आज बैंगलुरू में वोट अधिकार रैली में उन्‍होंने निर्वाचन आयोग से पिछले दस साल की अखिल भारतीय इलेक्‍ट्रॉनिक मतदाता सूची और वीडियोग्राफी उपलब्‍ध कराने की मांग की। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों में हेराफेरी करके भाजपा की मदद कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक सरकार को बैंगलुरू के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोटों की चोरी की जांच करानी चाहिए और गलत मतदाता सूची…

Read More

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बहुत मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. के. जेनामणि ने कहा कि देश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तेज बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Read More

बैंकॉक में अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या 12 हो गई

  बैंकॉक में अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या 12 हो गई है। कल पांच पुरुष मुक्केबाजों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रभावशाली जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंतिम चार में पहुंच चुकी सात महिला मुक्केबाजों के साथ 55 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम, 65 किलोग्राम भार वर्ग में मौसम सुहाग, 75 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल कुंडू, 85 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव और 90 किलोग्राम भार वर्ग में हेमंत सांगवान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर…

Read More