स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और सेवाओं के कुल एक हजार नब्बे कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने कहा है कि 233 कर्मियों को वीरता पदक, 99 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 758 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा। सीमा सुरक्षा बल ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 16 वीर सीमा प्रहरियों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके अदम्य साहस और कृतसंकल्प के लिए वीरता पदक…
Read MoreCategory: News-Headlines
यूरोपीय नेताओं ने अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प से अलास्का में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन शांति पर एकतरफा समझौता न करने का आग्रह किया
यूरोपीय नेताओं ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से आग्रह किया है कि वे शुक्रवार को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन शांति पर एकतरफा समझौता न करे। राष्ट्रपति पुतिन द्वारा अपनी शर्तों पर संघर्षविराम की आशंका के बीच जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिच मर्ज की ओर से आयोजित वर्चुअल सम्मेलन में इस बारे में आगाह किया गया। इस सम्मेलन में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोद्योमीर जेलेंस्की तथा यूरोपीय नेता उपस्थित थे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने नेताओं को आश्वासन दिया कि वे रूस के…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर आज सुनवाई करेगी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या पर सर्वोच्च न्यायालय के हाल के आदेश की आज फिर समीक्षा की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश ने इसके लिए न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन.वी. अंजारिया की पीठ का गठन किया है। एक वकील ने सर्वोच्च न्यायालय की विभिन्न पीठों के परस्पर विरोधी निर्देशों का उल्लेख किया था जिसके बाद कल मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने कहा कि वह मौजूदा मुद्दे की जाँच करेंगे। इससे पहले न्यायालय की एक पीठ ने आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करने और…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों के साहस और धैर्य की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारत के इतिहास के उस सबसे दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेली गई उथल-पुथल और पीड़ा को याद किया। प्रधानमंत्री ने विभाजन से प्रभावित लोगों के साहस और धैर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि उनमें अकल्पनीय क्षति झेलने और फिर नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत रही है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा: “भारत इतिहास के दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों की ओर से झेले गए उथल-पुथल और दर्द को याद…
Read More