राष्ट्र 15 अगस्त 2025 को अपना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले से करेंगे। प्रधानमंत्री इस प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएँगे और संपूर्ण राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऐसे में जब देश 2047 तक विकसित भारत के सरकार के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह का विषय “नया भारत” रखा गया है। यह समारोह एक समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त नए भारत के लगातार विकास और तरक्की की…
Read MoreCategory: News-Headlines
आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 14 अगस्त 2025
भारत दुनिया का सबसे अधिक मांग वाला ग्राहक बाजार बनने को तैयार अमर उजाला की खबर है। पत्र लिखता है- मॉगन स्टैनली ने कहा, घटती महंगाई और ब्याज दरों में नरमी से देश में बढेगी मांग। टैरिफ वॉर के बीच अगले महीने अमरीका जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी। संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित राजस्थान पत्रिका सहित कई अखबारों की सुर्खी है। स्वतंत्रता दिवस पर लंबे वीकेंड के चलते यात्रा गतिविधियां बढी, ट्रेन और एयर टिकट की बुकिंग में तेजी से हुआ इजाफा, पर्यटकों की संख्या बढने से होटलों के…
Read Moreउत्तराखंड में सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों को दस प्रतिशत आरक्षण देने की स्वीकृति
उत्तराखंड में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप ‘सी’ के वर्दीधारी पदों की सीधी भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा और अधिकतम आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी।
Read Moreभारत ने सौ गीगा वाट सौर फोटो वोल्टेइक मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सौर पी.वी मॉड्यूल निर्माण क्षमता की उल्लेखनीय उपलब्धि और स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना की है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी की पोस्ट को साझा करते हुए प्रह्लाद मोदी ने कहा कि यह आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मॉड्यूल और विनिर्माताओं की अनुमोदित सूची के तहत वर्ष 2014 में सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता केवल 2 दशमलव 3 गीगावाट थी जो अब 100 गीगावाट हो गई है।…
Read More