प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा – “आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!” “सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह अवसर हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और एक विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर और अधिक…
Read MoreCategory: News-Headlines
S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘BBB-‘ से ‘BBB’ और अल्पकालिक रेटिंग को ‘A-3’ से ‘A-2’ किया
वित्त मंत्रालय ने स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा, भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘बीबीबी-‘ से ‘बीबीबी’ और अल्पकालिक रेटिंग को ‘ए-3’ से ‘ए-2’ करके स्थिर दृष्टिकोण के साथ अपग्रेड करने के फैसले का स्वागत किया है। यह रेटिंग अपग्रेड भारत की आगामी आर्थिक यात्रा और विवेकपूर्ण राजकोषीय प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पुष्टि करती है। यह एसएंडपी द्वारा 18 सालों में देश का पहला सॉवरेन अपग्रेड है। इससे पहले 2007 में भारत को निवेश ग्रेड बीबीबी- में अपग्रेड किया गया था। मई 2024 में, एजेंसी…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया। अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव के दौरान 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा, और अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे होगा। उद्यान देखभाल के कारण सभी सोमवार को बंद रहेगा। अमृत उद्यान में प्रवेश के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और यह निःशुल्क है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट ( https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ ) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आगंतुक…
Read Moreसर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के आवारा कुत्तों को आश्रय स्थल भेजने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा
सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में भेजने के दो न्यायाधीशों की खंडपीठ के 11 अगस्त के आदेश पर रोक लगाने की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रखा है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई की। तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ ने नगर-निगम अधिकारियों को जारी आदेश पर रोक नहीं लगाई है। न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सभी आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने और आश्रय…
Read More