कलकत्ता हाई कोर्ट ने आरजी कर दुष्‍कर्म–हत्या मामले में आरोपों को छिपाने की जांच के लिए CBI की विशेष टीम गठित करने का आदेश दिया

RG Kar दुष्कर्म हत्या मामले में CBI विशेष टीम जांच

कलकत्ता उच्‍च न्‍यायालय ने केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सी.बी.आई को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल गठित करने का आदेश दिया है। यह दल अगस्त 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु डॉक्टर के दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले की विस्‍तृत जांच करेगा। इस घटना ने राज्य के साथ–साथ देश भर के चिकित्‍सक समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया था। घटना के तुरंत बाद सबूत नष्ट करने और मामले को दबाने का आरोप है। न्‍यायमूर्ति शम्पा सरकार और तीर्थंकर घोष की खंडपीठ ने कल कहा कि सीबीआई के पूर्वी क्षेत्र के संयुक्त…

Read More

पुलवामा आतंकी हमले के एक मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को पाकिस्तान के कब्‍जे वाले जम्मू–कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की मौत

पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अल-बद्र आतंकी संगठन का कमांडर था और भारत ने उसे वर्ष 2022 में आतंकवादी घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, मुज़फ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने उस पर कई गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल बुरहान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हमज़ा बुरहान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला था और पाकिस्तान जाकर अल-बद्र आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। 2019 के पुलवामा आतंकी…

Read More

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा – अमेरिका भारत की आवश्यकता के अनुसार ऊर्जा की आपूर्ति करने को तैयार

मार्को रुबियो ने भारत को ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा बयान दिया

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमरीका भारत की आवश्यकता के अनुसार ऊर्जा बेचने को तैयार है। उन्होंने यह बात होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण भारत में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में कही। भारत के साथ बहुत कुछ करने को है, वे एक महान सहयोगी और साझेदार हैं, यह एक महत्वपूर्ण यात्रा है। मुझे लगता है कि हमारे पास बात करने के लिए बहुत कुछ होगा और हम वहां क्वाड के साथ भी बैठक करेंगे। विदेश मंत्री के…

Read More

आज अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस है, इस वर्ष का विषय है – “चाय की उपयोगिता को बनाए रखना, समुदायों का समर्थन करना”

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 2026

आज अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है – चाय की उपयोगिता को बनाए रखना, समुदायों का समर्थन करना। इस दिवस का उद्देश्य मेहनती चाय श्रमिकों को उनका हक दिलाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। भारत के हर घर की रसोई से लेकर नुक्कड़ की टपरी तक चाय हमारी रग–रग में बसती है। तभी तो किसी शायर ने क्या खूब लिखा है-“तमाम शिकवे–गिले भुला देती है, ये चाय है जनाब, मुर्दों को भी…

Read More