कनाडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैलगरी पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी का कैलगरी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह अल्बर्टा के कनानैस्किस में 51वें G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री लगातार छठवीं बार भाग ले रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर कनाडा की दो दिन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी शिखर बैठक से अलग कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी G7 और आमंत्रित देशों के नेताओं तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इनमें ऊर्जा…
Read MoreCategory: News-Headlines
सोलहवीं जनगणना पहली अक्टूबर 2026 से शुरू होकर दो चरणों में कराई जाएगी, अधिसूचना जारी
सरकार ने आज जनगणना कराये जाने की अधिसूचना जारी कर दी। गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जनगणना पहली अक्तूबर 2026 से कराई जाएगी। जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में प्रत्येक परिवार की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके अलावा इस बार जनगणना में जाति जनगणना भी की जाएगी। जनगणना कार्य के लिए…
Read Moreगोवा और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश जारी; मौसम विभाग ने पश्चिम तटीय क्षेत्र के लिए तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने आज तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने पश्चिम तटीय क्षेत्रों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी अगले दो- तीन दिन के दौरान मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने आज बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, माहे, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने आज साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ आधिकारिक वार्ता की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ आधिकारिक वार्ता की। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया। कल साइप्रस पहुंचने पर राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया, जो दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और स्थायी मित्रता को दर्शाता है। दोनों नेताओं ने भारत-साइप्रस संबंधों को रेखांकित करने वाले साझा मूल्यों को लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए समर्थन दोहराया। प्रधानमंत्री ने अप्रैल…
Read More