साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने 15 से 16 जून, 2025 तक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साइप्रस की आधिकारिक यात्रा के दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा पिछले दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और दोनों देशों के बीच गहरी और स्थायी मित्रता की पुष्टि करती है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा न केवल एक साझा इतिहास का जश्न है, बल्कि एक संयुक्त रणनीतिक दृष्टि और आपसी विश्वास तथा सम्मान में…
Read MoreCategory: News-Headlines
गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के राहत आयुक्तों और आपदा मोचन बलों के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के राहत आयुक्तों और आपदा मोचन बलों के वार्षिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और केन्द्रीय गृह सचिव गोविन्द मोहन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विगत दो वर्षों से हमने राहत और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी एजेंसियों की विभिन्न कार्यशालाओं को एक ही बैठक के तहत लाकर Whole of Government अप्रोच…
Read Moreट्राई ने भारतीय रिज़र्व बैंक और बैंकों के साथ साझेदारी में डिजिटल सहमति प्रबंधन के लिए प्रायोगिक परियोजना शुरू की
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने यह अवलोकन किया है कि ग्राहकों द्वारा उन व्यावसायिक संस्थाओं के विरुद्ध बड़ी संख्या में स्पैम शिकायतें की जाती हैं, जिनसे उपभोक्ताओं ने पहले सामान या सेवाएं खरीदी हैं। जांच करने पर, ऐसी व्यावसायिक संस्थाएं अक्सर दावा करती हैं कि उनके पास वाणिज्यिक कॉल और संदेश प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता की सहमति है। दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियम (टीसीसीसीपीआर), 2018 द्वारा परिभाषित नियामक ढांचे के अंतर्गत, कोई संस्था उपभोक्ता की डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) प्राथमिकताओं के बावजूद उससे वाणिज्यिक संचार कर…
Read Moreभारत रिंडरपेस्ट वायरस ‘कैटल प्लेग’ की रोकथाम हेतु एलीट ग्लोबल ग्रुप में शामिल हुआ
भारत ने वैश्विक पशु स्वास्थ्य और जैव सुरक्षा के क्षेत्र में उस समय एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जब भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूओएएच) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा श्रेणी ए रिंडरपेस्ट होल्डिंग फैसिलिटी (आरएचएफ) के रूप में मान्यता दी गई। यह घोषणा 29 मई, 2025 को पेरिस में आयोजित डब्ल्यूओएएच के 92वें सत्र के दौरान की गई, जहां मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) की सचिव…
Read More