अमेरिका के टेक्सस में भीषण बाढ़ में 13 लोगों की मृत्यु हो गई। केर काउंटी के कैंप मिस्टिक में लगभग 20 बच्चों सहित कई लोग अब भी लापता हैं। टेक्सस के लेफ्टिनेंट गवर्नर डेन पैट्रिक ने कहा कि 45 मिनट के भीतर ग्वाडालूप नदी का जलस्तर अचानक 26 फीट तक जा पहुंचा। इससे भीषण बाढ़ के कारण व्यापक नुकसान हुआ है।
Read MoreCategory: News-Headlines
गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे में पूना लाइफस्पेस इंटरनेशनल का भूमिपूजन किया
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे में पूना लाइफस्पेस इंटरनेशनल का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यहां बन रहे मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर में आने वाले दिनों में पुणे शहर के साथ-साथ 6 हज़ार विद्यार्थी राज्यभर से यहां मेडिकल साइंस का अध्य्यन करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 एकड़ का ये क्षेत्र आने वाले समय में पुणे और…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” से सम्मानित
त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 25वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” से सम्मानित किए…
Read Moreकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST-K) के छठे दीक्षांत समारोह में भाग लिया
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जम्मू-कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST-K), श्रीनगर के छठे दीक्षांत समारोह में भाग लिया और विद्यार्थियों को उपाधियों से अंलकृत किया। इस समारोह में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री एवं SKUAST-K के प्रो चांसलर उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री जावेद अहमद डार, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र चौधरी, शिक्षा मंत्री सकीना मसूद, अन्य विभिन्न विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर, प्रोफेसर, वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।…
Read More