भारत के गुकेश डोम्माराजू ने क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में सुपर यूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट में रैपिड शतरंज खिताब जीता है। यह टूर्नामेंट ग्रैंड चेस टूर 2025 का हिस्सा है। विश्व शतरंज चैम्पियन गुकेश ने अंतिम राउंड में अमरीका के वेस्ली सो को पराजित किया। इस टूर्नामेंट का ब्लिट्ज चरण आज से शुरू होगा और कल समाप्त होगा। रैपिड और ब्लिट्ज – दोनों प्रारूपों से अर्जित कुल अंकों के आधार पर विजेता का फैसला होगा।
Read MoreCategory: News-Headlines
प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनोस आयर्स पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की सफल यात्रा के बाद पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन से ब्यूनस आयर्स पहुंच गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य वैश्विक दक्षिण के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करना है। अर्जेंटीना की राजधानी में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी और उत्साह से स्वागत किया। उनका स्वागत कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी की विशेष शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति के साथ किया गया। प्रधानमंत्री रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए रास्ते…
Read Moreभारत अपनी शर्तों पर व्यापार समझौते करता है, राष्ट्र हित में होने पर ही समझौता स्वीकार करेगा: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ने अपनी शर्तों पर व्यापार समझौतों पर चर्चा की है और किसी समयसीमा के आधार पर कोई व्यापार समझौता नहीं किया। अमरीका के साथ व्यापार समझौते के बारे में नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौता केवल तभी होता है, जब वह दोनों पक्षों के लिए लाभप्रद हो। उन्होंने कहा कि कोई देश व्यापार समझौता तभी स्वीकार करता है, जब वह पूरी तरह से परिपक्व और राष्ट्रीय हित में हो। पीयूष…
Read Moreबर्मिंघम में इंग्लैंड के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत 244 रन की बढ़त के साथ खेलना शुरू करेगा
बर्मिंघम के एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत दूसरी पारी में आज एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलेगा। पहली पारी के आधार पर भारत की कुल बढ़त 244 रन की हो गई है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
Read More