मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मध्य, उत्तर और पूर्वी भारत में अगले तीन दिन के दौरान वर्षा का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, झारखंड और उत्तराखंड में आठ जुलाई तक बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
Read MoreCategory: News-Headlines
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कर कटौती और रक्षा खर्च को बढ़ावा देने के लिए ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ विधेयक पर हस्ताक्षर किए
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर कटौती और रक्षा खर्च को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक विधेयक ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि यह अमेरिका इतिहास में सबसे बड़ी कर कटौती, सबसे बड़ी खर्च कटौती और सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा निवेश है। इससे पहले रिपब्लिकन के बहुमत वाले प्रतिनिधि सभा ने विधेयक को मंजूरी दी थी।
Read Moreउत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने आज चंपावत जिले के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत जिले के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया। इस जत्थे में विभिन्न राज्यों के करीब 50 तीर्थयात्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से की गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए उनकी यात्रा अच्छी हो, यात्रा में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। क्योंकि अत्यंत कठिन यात्रा भी है लेकिन उसके बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम के द्वारा…
Read Moreकेंद्र ने उपभोक्ताओं से केवल भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) प्रमाणित हेलमेट का उपयोग करने का आग्रह किया
भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने देश भर के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल बीआईएस-प्रमाणित हेलमेट ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा, विभाग ने बीआईएस प्रमाणन के बिना हेलमेट के निर्माण या बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया है। भारतीय सड़कों पर 21 करोड़ से ज़्यादा दोपहिया वाहन हैं, इसलिए सवारी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत हेलमेट पहनना अनिवार्य है, लेकिन इसकी प्रभावशीलता गुणवत्ता पर निर्भर करती है। घटिया हेलमेट सुरक्षा से समझौता करते…
Read More