जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, पांच हजार अधिक तीर्थयात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए

कल से शुरू हुई 38 दिन की श्री अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। यात्रा कल दक्षिण-कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम और मध्‍य-कश्‍मीर के गांदरबल जिले के बालतल से विधि‍वत शुरु हुई थी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दोनों मार्गों से कड़ी सुरक्षा-व्‍यवस्‍था के बीच श्रद्धालु सवेरे ही जाने शुरू हो गए। आज सुबह पहलगाम मार्ग पर 3000 से अधिक भक्‍तों को चंदनवाड़ी की ओर जाने की अनुमति दी गई। बालतल गांदरबल बेस कैंप से 7700 से अधिक तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा की ओर जाने की…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की राजकीय यात्रा पर पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3-4 जुलाई, 2025 तक त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य (टीएंडटी) की राजकीय यात्रा पर आज पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। 1999 के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के प्रतीक के रूप में पोर्ट ऑफ स्पेन के हवाई अड्डे पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने किया। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी थे। प्रधानमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और…

Read More

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी –4 जुलाई 2025

शुभमन गिल के इंग्‍लैंड में टेस्‍ट मैच में दोहरा शतक लगाने की खबर आज सभी समाचार पत्रों ने अपने प्रथम पृष्‍ठ पर प्रका‍शित की है। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- शुभमन गिल ने लगाई डबल सेंचुरी। नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं- पहले भारतीय कप्‍तान बने गिल। दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है- दूसरे टेस्‍ट की शुभ शुरूआत, गिल का दोहरा शतक। हथियारों की खरीद को मंजूरी, सुखोई को अपग्रेड करने के लिए करार होगा हिंदुस्‍तान की सुर्खी है। पत्र लिखता है- भारतीय वायुसेना को मिलेगी मजबूती। भारतीय अभिनेत्री दीपि‍का पादुकोण को हॉलीवुड…

Read More

अमरीकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल को पारित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प का चर्चित व्यापक कर और व्यय विधेयक बृहस्‍पतिवार देर रात पास हो गया। कैपिटल हिल में बीती रात हंगामेदार सत्र के दौरान, प्रतिनिधि सभा ने 218 से 214 मतों से विधेयक पारित कर दिया। राष्ट्रपति ट्रम्प ने रिपब्लिकन के नियंत्रण वाली कांग्रेस को इस बिल का अंतिम रूप भेजने के लिए चार जुलाई तक का समय दिया था, जिसे उन्होंने कानून में हस्ताक्षर करने के लिए बिग ब्यूटिफुल बिल कहकर संबोधित किया है।

Read More