राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 जुलाई को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रतिष्ठित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में प्रतिष्ठित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान करेंगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण का 9वां संस्करण है। यह ऐतिहासिक आयोजन स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) को आगे बढ़ाने वाले शहरों के अथक प्रयासों को मान्यता देते हुए शहरी भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कृत करेगा। इस…

Read More

डॉ. जितेंद्र सिंह ने THSTI के 16वें स्थापना दिवस पर अपनी तरह के पहले ‘चिकित्सा अनुसंधान केंद्र’ का निरीक्षण और प्रगति की समीक्षा की

  केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (टीएचएसटीआई) के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान का दौरा किया। उन्होंने अपनी तरह के पहले “चिकित्सा अनुसंधान केंद्र” (एमआरसी) में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। यह प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना है जिसका उद्देश्य भारत की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करना है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत स्वायत्त संस्थान टीएचएसटीआई, चिकित्सा अनुसंधान केंद्र की स्थापना के अंतिम चरण में है। यह बहुमंजिला केंद्र है, जिसे उन्नत नैदानिक…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने आज फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया जिनके असाधारण व्यक्तित्व और मजबूत विचारधारा ने उन्हें पीढ़ियों तक प्रेरणा का स्रोत बनाया। प्रधानमंत्री ने उन्हें अविश्वसनीय दृढ़ संकल्प वाले एक असाधारण एथलीट के रूप में सम्मानित किया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा: “फौजा सिंह जी अपने अद्वितीय व्यक्तित्व और फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने तरीके के कारण असाधारण थे। वे अद्भुत दृढ़ संकल्प वाले एक असाधारण एथलीट थे। उनके निधन से मुझे बहुत दुःख…

Read More

IICT ने अगस्त, 2025 में प्रारंभ होने वाले उद्घाटन बैच के लिए एवीजीसी-एक्‍सआर में अत्याधुनिक पाठ्यक्रमों की घोषणा की

  भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) इस वर्ष अगस्त से छात्रों के अपने पहले बैच के लिए प्रवेश की शुरूआत करने जा रहा है। इस शुरूआत के साथ ही, संस्‍थान भारत की बढ़ती डिजिटल और रचनात्मक अर्थव्यवस्था में एक परिवर्तनकारी उपलब्धि हासिल करने के लिए भी तैयार है। संस्थान एवीजीसी-एक्‍सआर (एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और विस्तारित वास्तविकता) क्षेत्र में उद्योग-संचालित पाठ्यक्रमों का एक मजबूत पोर्टफोलियो प्रदान करेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव की मई, 2025 में विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्‍स) में की गई घोषणा को…

Read More