वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे अपनाने के लिए, इस महीने दो प्रमुख बी2बी व्यापार प्रदर्शनियों, 71वें भारत अंतर्राष्ट्रीय परिधान मेला (आईआईजीएफ) और 16वें टॉय बिज़ इंटरनेशनल बी2बी एक्सपो 2025 में भागीदारी की। केंद्रीय वस्त्र एवं विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने 01 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में भारत अंतर्राष्ट्रीय परिधान मेले (आईआईजीएफ) के 71वें संस्करण का उद्घाटन किया। आईआईजीएफ सबसे बड़े और प्रतिष्ठित बी2बी परिधान व्यापार…
Read MoreCategory: News-Headlines
केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण ने गोद लेने के सभी स्तरों पर परामर्श सहायता को मजबूत करने के लिए राज्यों को निर्देश जारी किए
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (सीएआरए) ने सभी राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन एजेंसियों (एसएआरए) को दत्तक ग्रहण प्रक्रिया से पूर्व, दत्तक ग्रहण के दौरान और दत्तक ग्रहण के बाद के सभी चरणों तक – संरचित परामर्श सेवाओं को सुदृढ़ और संस्थागत बनाने के लिए व्यापक निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश किशोर न्याय (बालकों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 (वर्ष 2021 में संशोधित) की धारा 70(1)(क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत जारी किए गए हैं और दत्तक ग्रहण विनियम,…
Read Moreभारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम शतरंज प्रतियोगिता में मैग्नस कार्लसन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
शतरंज में, युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंदा ने लास वेगास में फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम शतरंज प्रतियोगिता में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर कवार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 19 वर्षीय प्रज्ञानंदा ने कल रात चौथे राउंड के एक प्रभावशाली मुकाबले में कार्लसन को केवल 39 चालों में हरा दिया।
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वह सुबह लगभग 11:30 बजे बिहार के मोतिहारी जिले में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 3 बजे दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।…
Read More