राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 24 जून, 2025 को हरियाणा के पानीपत शहर में खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में अपराधियों ने उसे रेल की पटरियों पर फेंक दिया, जहां एक ट्रेन उसके पैर के ऊपर से गुजर गई। पुलिस ने पीड़िता को 26 जून, 2025 की रात सोनीपत में हिंदू कॉलेज के पास रेलवे ट्रैक पर पाया था। तब से…
Read MoreCategory: News-Headlines
गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ में राजस्थान के विभिन्न जिलों के 8 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम को संबोधित किया
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के जयपुर में ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ में राजस्थान के विभिन्न जिलों के 8 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष…
Read Moreबिहार सरकार की विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के उपभोक्ताओं को सवा सौ यूनिट मुफ़्त बिजली देने की घोषणा
बिहार सरकार ने राज्य में सभी उपभोक्ताओं को अगले महीने की पहली तारीख से सवा सौ यूनिट मुफ़्त बिजली देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुविधा प्रदान करने के लिए अगले 3 वर्षों में घरेलू उपभोक्ताओं की सहमति से उनकी छतों पर या आस-पास के सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए; अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ भारत के नए स्वच्छ शहर के रूप में उभरे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण हमारे शहरों द्वारा स्वच्छता के प्रयासों का आकलन और प्रोत्साहन करने में एक सफल प्रयोग साबित हुआ है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 के लिए दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न हितधारकों, राज्य सरकारों, शहरी निकायों और लगभग 14…
Read More