नागालैंड में तेज वर्षा के कारण बड़े पैमाने पर भूस्‍खलन से काफी नुकसान

  नागालैंड में तेज मॉनसूनी वर्षा के कारण बड़े पैमाने पर भूस्‍खलन से काफी नुकसान हुआ है जिसकी वजह से प्रमुख मार्ग काफी क्षतिग्रस्‍त हुए हैं और वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। फेसामा के पास राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 2 पर काफी नुकसान हुआ है। दीमापुर और कोहिमा को जोड़ने वाला महत्‍वपूर्ण राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 29 को भी बार-बार हुए भूस्‍खलन के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। मुख्‍यमंत्री नेफू रियो ने कल उप मुख्‍यमंत्री टी आर जे़लियांग के साथ भूस्‍खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

Read More

बांग्लादेश वायु सेना के विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या 22 हुई

  बांग्‍लादेश के उत्‍तरी ढाका क्षेत्र में कल दोपहर वायु सेना के एक जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से स्‍कूली बच्‍चों समेत करीब 22 लोगों की मृत्‍यु हो गई और 169 लोग घायल हो गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बांग्लादेश वायु सेना का विमान एफ-7 बी.जी.आई. दोपहर 1 बजकर छह मिनट पर प्रशिक्षण उडान भरते ही ढ़ाका के उत्‍तरी क्षेत्र में स्थित माइलस्टोन स्‍कूल और कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयावह दुर्घटना ने दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक के अंदर वायु…

Read More

ISRO नासा के साथ मिलकर विकसित किए गए भू-अवलोकन उपग्रह निसार का अगले हफ़्ते प्रक्षेपण करेगा

  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो इस महीने की 30 तारीख को शाम 4 बजकर 40 मिनट पर श्रीहरिकोटा से अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ संयुक्त रूप से विकसित किए गए निसार भू अवलोकन उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा। जीएसएलवी एफ-6 हेवी लिफ्ट रॉकेट इस उपग्रह को 743 किलोमीटर दूर सूर्य की कक्षा में स्थापित करेगा। निसार उपग्रह हर 12 दिन में पूरे विश्व को स्कैन करेगा और उच्च-रिज़ॉल्यूशन, सभी मौसम, दिन और रात का डेटा प्रदान करेगा। नासा के साथ मिलकर तैयार किये गए निसार सेटेलाइट आकाश से भूमि…

Read More

बिहार प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर एक हजार दो सौ से कम मतदाता वाला देश का पहला राज्य बना

  बिहार देश का पहला राज्‍य बन गया है जहां प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर एक हजार दो सौ से कम मतदाता होंगे। निर्वाचन आयोग ने कल यह घोषणा करते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्‍य लंबी कतारों को कम करना और मतदान प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना है। इसके लिए पूरे राज्‍य में बारह हजार आठ सौ सत्रह नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इससे पहले प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर एक हजार पांच सौ मतदाताओं की सीमा थी, जिसे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण – एसआईआर के अंतर्गत संशोधित…

Read More