अमरीका के फेडरल रिजर्व ने इस वर्ष पांचवी बार अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की कटौती की मांग को दरकिनार कर दिया। फेडरल रिजर्व के आज के फैसले से इसकी प्रमुख अल्पकालिक दर लगभग चार दशमलव तीन प्रतिशत पर बनी हुई है। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा है कि अगर ट्रंप के भारी-भरकम टैरिफ न होते तो फेडरल रिजर्व शायद पहले ही दरों में कटौती कर चुका होता।
Read MoreCategory: News-Headlines
राष्ट्र, आज महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके 86वें बलिदान दिवस पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है
राष्ट्र, आज महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके 86वें बलिदान दिवस पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है। उधम सिंह ग़दर पार्टी और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन से जुड़े थेI उन्होने 1919 में अमृतसर में हुए जलियाँवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए 13 मार्च 1940 को ब्रिटिश पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर को लंदन के कैक्सटन हॉल में गोली मार दी थी। हिरासत में रहते हुए, उन्होंने ‘राम मोहम्मद सिंह आज़ाद’ नाम का इस्तेमाल किया, जो भारत के तीन प्रमुख धर्मों और उनकी उपनिवेशवाद-विरोधी भावना…
Read Moreभारत ने मालदीव के साथ छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए; मालदीव को चार हजार आठ सौ 50 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने की घोषणा
भारत और मॉलदीव के बीच कल छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें मत्स्य-पालन और जल-कृषि, मौसम विज्ञान, डिजिटल ढांचे, यूपीआई, भारतीय औषध-कोश और ऋण सुविधा शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव में बुनियादी ढांचा विकास और अन्य कार्यों के लिए चार हजार आठ सौ पचास करोड़ रुपये की नई ऋण सुविधा की घोषणा की। हमारी डेवलपमेंट पार्टनरशिप को नई उड़ान देने के लिए, हमने मॉलदीव के लिए 565 मिलियन डॉलर, यानी लगभग पांच हजार करोड़ की लाइन ऑफ़ क्रेडिट देने का निर्णय लिया है। यह मॉलदीव के लोगों…
Read Moreआज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 26 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉलदीव यात्रा पर आज लगभग सभी अखबारों की नज़र है। दैनिक जागरण ने लिखा है- चीन की सक्रीय कूटनीति की काट करने के लिए भारत ने खोला अपना पिटारा। मॉलदीव को लगभग पांच हजार करोड़ की मदद। मुक्त व्यापार समझौते पर होगी बात, यूपीआई पर संधि। राजस्थान पत्रिका ने मॉलदीव में भारत की मदद से बनी रक्षा मंत्रालय की इमारत पर प्रधानमंत्री मोदी के बैनर को सचित्र प्रकाशित किया है। देश में ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल के सफर परीक्षण की खबर को हिंदुस्तान,…
Read More