प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी को अपनाने और स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने की अपील की

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के मार्ग पर अग्रसर है, इसलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा। कल उत्तरप्रदेश में वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद एक जनसभा में उन्होंने कहा कि इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था कई अनिश्चितताओं और अस्थिरता के दौर से गुज़र रही है और सभी देश अपने हितों पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में, नागरिकों का भी यह दायित्‍व है कि वे स्वदेशी का संकल्प लें।…

Read More

बेंगलुरु में निवेशकों की गोलमेज बैठक ने विकसित भारत @2047 विजन को आगे बढ़ाया

  एक उच्च स्तरीय निवेशकों की गोलमेज बैठक बेंगलुरु में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने के प्रयासों के तहत आयोजित की गई थी और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीपी) के अंतर्गत दक्षिणी औद्योगिक नोड्स की संभावनाओं को प्रदर्शित करना और औद्योगिक विकास के लिए केंद्र-राज्य सहयोग को सुदृढ़ करना था। यह गोलमेज बैठक राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीपी) के अंतर्गत दक्षिणी औद्योगिक नोड्स…

Read More

भारत ने भारत-संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल के अंतर्गत चार विकास परियोजनाओं का पहला चरण शुरू किया

  भारत ने भारत-संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल के अंतर्गत चार विकास परियोजनाओं का पहला चरण शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में ग्‍लोबल साउथ देशों को सहायता देना है। विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव तन्मय लाल ने कल इन परियोजनाओं का आधिकारिक शुभारंभ किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह पहल भारत के विकास साझेदारी प्रयासों का एक स्वाभाविक विस्तार है। इस पहल के माध्‍यम से विश्व खाद्य कार्यक्रम की सहायता से नेपाल में चावल संवर्धन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन…

Read More

UPI भुगतान जुलाई में रिकॉर्ड 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंचा, दैनिक लेनदेन 62 करोड़ से अधिक

  भारत के डिजिटल भुगतान के आधार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस- यूपीआई ने जुलाई 2025 में एक हजार नौ सौ 47 करोड़ लेन-देन के साथ रिकॉर्ड बनाया, जिसकी कुल राशि 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक थी। ये आंकड़े लेन-देन की मात्रा में साल-दर-साल 35 प्रतिशत की वृद्धि और मूल्य में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हैं। दैनिक आधार पर, औसत यूपीआई लेनदेन जून के 61 करोड़ तीन लाख से बढ़कर 62 करोड़ आठ लाख हो गई।

Read More