रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के धमकी भरे बयान के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दो परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती के आदेश दिए

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने रूस के पूर्व राष्ट्रपति और रूस की सुरक्षा परिषद के वर्तमान उप-प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव की टिप्पणियों के जवाब में दो परमाणु पनडुब्बियों को “उचित क्षेत्रों में तैनात” करने का आदेश दिया है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बयान के बाद रूस और अमरीका के बीच तनाव बढ़ गया है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने पनडुब्बी तैनात करने का कदम इसलिए उठाया है कि अगर यह भड़काऊ बयान किसी गलत इरादे से दिया गया है तो…

Read More

अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा

अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा, और अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे होगा। रखरखाव के कारण उद्यान सभी सोमवार को बंद रहेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस और शिक्षक दिवस के अवसर पर क्रमशः 29 अगस्त को एथलीटों और खिलाड़ियों को तथा 5 सितम्बर को शिक्षकों को अमृत उद्यान में विशेष प्रवेश दिया जायेगा। आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू मार्ग के पास स्थित गेट संख्या…

Read More

निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया; BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि

शुद्ध (pure) मतदाता सूचियां लोकतंत्र की आधारशिला हैं। मतदाता सूची मशीनरी, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AEROs), BLO पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) शामिल हैं, कड़ी मेहनत करती हैं और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूचियां तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। इसलिए, आयोग ने BLOs के वार्षिक पारिश्रमिक को दोगुना करने और मतदाता सूचियों की तैयारी एवं पुनरीक्षण में शामिल BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। पिछला ऐसा संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था। साथ ही, पहली…

Read More

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए। इस अवसर पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा सहित केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अनानास से संबंधित विभिन्न समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ‘कृषि क्षेत्र में मेघालय की प्रगति’ से जुड़ी एक संदर्भ पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेघालय के अनानास स्वाद और गुणवत्ता की दृष्टि से विशिष्ट हैं…

Read More