प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के लिए विशेष पंजीकरण अभियान 15 अगस्त तक बढ़ाया गया

  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के लिए विशेष पंजीकरण अभियान की अवधि 15 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दी है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में घर-घर जाकर जागरूकता एवं नामांकन अभियान का उद्देश्य सभी पात्र गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं तक पहुंचना और योजना के तहत उनका समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करना है। पीएमएमवीवाई गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं (पीडब्लूएंडएलएम) के बीच पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार में सुधार लाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती…

Read More

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने गलवान घाटी में हुई झड़प के संबंध में भारतीय सेना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के लिए उन्हें फटकार लगाई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 2020 में चीन के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प के संदर्भ में, भारतीय सेना के बारे में, विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है। न्‍यायालय ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की टिप्‍पणियों को मौखिक रूप से खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ए.जी. मसीह की पीठ ने कहा कि विपक्ष का नेता होने के नाते राहुल गांधी को ऐसी कोई भी टिप्‍पणी सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि संसद में करनी चाहिए। न्यायमूर्ति दत्ता ने गांधी के इस…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने शिबू सोरेन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिबू सोरेन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उनके जुनून की सराहना की। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा: “श्री शिबू सोरेन जी ज़मीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने लोगों के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरी संवेदनाएं…

Read More

भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की रेपो दर में कटौती पर आज से तीन दिवसीय बैठक शुरू होगी

  भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक आज से मुंबई में शुरु होगी। रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में रेपो रेट में कटौती पर चर्चा की जाएगी। समिति के निर्णयों की घोषणा बुधवार को होगी।

Read More