भारत ने रूस से तेल आयात का बचाव किया; अमरिका और यूरोपीय संघ की आलोचना को अनुचित और असंगत बताया

  विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन संघर्ष के बाद रूस से तेल आयात को लेकर अमरीका और यूरोपीय संघ द्वारा भारत को निशाना बनाना पूरी तरह अनुचित और असंगत है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि किसी भी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था की तरह भारत भी अपने राष्‍ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा के लिए सभी आवश्‍यक उपाय करने को स्वतंत्र है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद तेल की पारंपरिक आपूर्ति में व्यवधान आया इसीलिए भारत ने रूस से तेल आयात शुरू किया। मंत्रालय…

Read More

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 5 अगस्त 2025

  अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की भारत पर और अधिक शुल्‍क लगाने की धमकी पर भारत के पलटवार को आज के सभी समाचार पत्रों ने अपनी प्रमुख खबर बनाया है। विदेश मंत्रालय का बयान-तेल खरीद पर हमें निशाना बनाना अविवेकपूर्ण जनसत्‍ता की पहली खबर है। उधर राजस्‍थान पत्रिका बौखलाहट शीर्षक से लिखता है- रूस से तेल खरीद पर नाराज अमरीकी राष्‍ट्रपति, भारत ने कहा- अमरीका खुद खरीद रहा रूस से समान। दैनिक भास्‍कर लिखता है-ट्रंप ने घेरा तो भारत का दो-टूक जवाब, अमरीका भी तो रूस से यूरेनियम खाद…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अगस्त को दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित कर्तव्य भवन जाकर उसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री शाम लगभग साढ़े छह बजे कर्तव्य पथ पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह प्रधानमंत्री के आधुनिक, कुशल और नागरिक-केंद्रित शासन के दृष्टिकोण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। कर्तव्य भवन-3, जिसका उद्घाटन किया जा रहा है, सेंट्रल विस्टा के व्यापक परिवर्तन का एक हिस्सा है। यह कई आगामी कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरियट भवनों में…

Read More

आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड ने औषधीय पौधों के संरक्षण और में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए दो अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

  आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) ने औषधीय पौधों के संरक्षण से संबंधित आज दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। नई दिल्ली के निर्माण भवन में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव की उपस्थिति में इन दोनों समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। पहले समझौता ज्ञापन पर राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) और पुणे, महाराष्ट्र के ईश वेद-बायोप्लांट्स वेंचर ने हस्ताक्षर किए। दूसरे त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी), अखिल भारतीय आयुर्वेद…

Read More