शारदीय नवरात्र बुधवार से शुरू हो गया है. ये पर्व शक्ति की भक्ति का है. नवरात्र के इन 9 दिनों में घर हो या बाहर जगत जननी मां दुर्गा की शक्ति का प्रभाव और उनके जयकारे हर कहीं नजर आते हैं. गुजरात और पश्चिम बंगाल में इस दौरान विशेष पूजा की जाती है. गुजरात में गरबा की धूम होती है इस पावन असवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में मां के दर्शन के लिए भारी तादाद में…
Read MoreCategory: Lifestyle
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान
अमेरिका के दो अर्थशास्त्रियों विलियम नॉर्डहॉस और पॉल रोमर को मिला इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास पर शोध के लिए सम्मान। अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के दो अर्थशास्त्रियों विलियम नॉर्डहॉस और पॉल रोमर को दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ इकोनॉमिक्स ने जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास पर खोज के लिए विलियम नॉर्डहॉस और पॉल रोमर के नाम का ऐलान किया है। दोनों वैज्ञानिकों को करीब 7.35 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
Read Moreभौतिकी के लिए 2018 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा
अमेरिका, फ्रांस और कनाडा के 3 वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला पुरस्कार ऑप्टिकल लेजर’ के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों अमेरिका के आर्थर आस्किन, फ्रांस के जेरार्ड मोउरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड को संयुक्त रूप से वर्ष 2018 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। इन वैज्ञानिकों के आविष्कार ने दृष्टिदोष को दूर करने के लिए नेत्र शल्य चिकित्सा में इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक औजारों को ईजाद किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया। ख़ास बात ये है कि इन 3 वैज्ञानिकों में से एक,…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किया गया ‘चैंपियस ऑफ द अर्थ अवार्ड’ से सम्मानित
संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किया गया ‘यूनाइटेड नेशन्स चैम्पियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार से सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र के उत्कृष्ट पर्यावरण पुरस्कार यूनाइटेड नेशन्स ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ से सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनिया गुतेरेज ने नई दिल्ली में पीएम मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतरीन काम करने वाली हस्तियों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करता है। जलवायु परिवर्तन से…
Read More