मौजूदा रबी विपणन सत्र 2021-22 के दौरान, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 12.98 लाख किसानों से रिकॉर्ड मात्रा में 56.41 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। यह राज्य के इतिहास में गेहूं की अब तक की सबसे अधिक खरीद है। राज्य के किसानों को एमएसपी के रूप में कुल 11,141.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान सत्र में हुई खरीद में आरएमएस 2020-21 की तुलना में 58% की वृद्धि हुई है, इस दौरान 6.64 लाख किसानों से 35.77 लाख मीट्रिक टन गेहूं…
Read MoreCategory: कृषि/खेती
किसान-कृषि नवीनतम समाचार in hindi news, कृषि व्यापार (न्यूज) समाचार, Gaon किसान-कृषि खेती समाचार
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘कृषि बुनियादी ढांचा कोष’ के अंतर्गत वित्तपोषण सुविधा की केंद्रीय क्षेत्र योजना में संशोधन को मंजूरी दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज ‘कृषि बुनियादी ढांचा कोष’ के अंतर्गत वित्तपोषण सुविधा की केंद्रीय क्षेत्र योजना में निम्नलिखित संशोधनों को अपनी मंजूरी दे दी: अब पात्रता का विस्तार राज्य एजेंसियों/एपीएमसी, राष्ट्रीय और राज्य सहकारी समितियों के परिसंघों, किसान उत्पादक संगठनों के परिसंघों (एफपीओ) तथा स्वयं सहायता समूहों के परिसंघों (स्वयं सहायता समूहों) तक किया गया है। वर्तमान में एक स्थान पर 2 करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए ब्याज सहायता की पात्रता है। यदि एक पात्र इकाई विभिन्न स्थानों पर परियोजनाएं लगाती है…
Read Moreजीआई प्रमाणित भालिया किस्म के गेहूं की पहली खेप गुजरात से केन्या और श्रीलंका को निर्यात की गई
गेहूं के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आज, जीआई (भौगोलिक संकेतक) प्रमाणित भालिया किस्म के गेहूं की पहली खेप गुजरात से केन्या और श्रीलंका को निर्यात की गई। जीआई प्रमाणित गेहूं में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और यह स्वाद में मीठा होता है। भालिया फसल प्रमुख रुप से गुजरात के भाल क्षेत्र में पैदा की जाती है। भाल क्षेत्र में अहमदाबाद, आनंद, खेड़ा, भावनगर, सुरेंद्रनगर, भरूच जिले शामिल हैं। गेहूं की किस्म की एक विशिष्ट विशेषता यह है कि इसे बारिश के मौसम में बिना सिंचाई के…
Read Moreकेंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने मत्स्य कृषकों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम मोबाइल ऐप “मत्स्य सेतु” लॉन्च किया
केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने ऑनलाइन पाठ्यक्रम मोबाइल ऐप “मत्स्य सेतु” लॉन्च किया। ऐप को भाकृअनुप-केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप -सीफा), भुवनेश्वर द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी), हैदराबाद के वित्त पोषण समर्थन के साथ विकसित किया गया हैं। ऑनलाइन पाठ्यक्रम ऐप का उद्देश्य देश के जलकृषकों के लिए नवीनतम मीठाजल कृषि प्रौद्योगिकियों का प्रसार करना है। मत्स्य सेतु ऐप में प्रजाति-वार / विषय-वार स्व-शिक्षण ऑनलाइन पाठ्यक्रम मॉड्यूल हैं, जहाँ प्रसिद्ध जलकृषि विशेषज्ञ कार्प, कैटफ़िश, स्कैम्पी जैसी व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण मछलियों के प्रजनन, बीज…
Read More