प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैशाख पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आज वर्चुअल रूप से वैश्विक स्तर पर आयोजित समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर आज वैश्विक स्तर पर वर्चुअल रूप से आयोजित ‘वैशाख वैश्विक समारोह’ को संबोधित किया। संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), श्री प्रहलाद सिंह पटेल और युवा और खेल तथा अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री किरेन रिजिजू ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध के जीवन, शिक्षाओं और संदेश ने दुनिया भर में लोगों के जीवन को समृद्ध बनाया है। उनका संदेश किसी एक परिस्थिति या किसी एक विषय तक सीमित नहीं है।…

Read More

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सैन्य अभियांत्रिकी सेवा के 9,304 पदों को समाप्त करने को मंजूरी दी

abolition-posts-of-Military-Engineering-Services

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मूलभूत एवं औद्योगिक श्रम बल में 9,300 पदों से अधिक का ईष्टतम उपयोग करने के लिए सैन्य अभियांत्रिकी सेवा (एमईएस) के इंजीनियर इन चीफ के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। यह लेफ्टिनेंट जनरल शेकातकर की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञों की समिति की अनुशंसाओं की तर्ज पर है जिसने सशस्त्र बलों की लड़ाकू क्षमता बढ़ाने एवं रक्षा व्यय को फिर से संतुलित करने के उपायों की अनुशंसा की थी। समिति द्वारा की गई एक अनुशंसा सिविलियन श्रम बल को इस प्रकार पुनर्संरचित करने की थी जिससे कि…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पुर्तगाल के प्रधानमंत्री महामहिम एंटोनियो कोस्टा ने फोन पर बातचीत की

pm-modi-with-h.e.-antonio-costa-prime-minister

प्रधानमंत्री ने उन्हें फरवरी में पुर्तगाल के राष्ट्रपति श्री मार्सिलो रेबेलो डि सूजा के आधिकारिक भ्रमण को याद दिलाया। दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी की स्थिति और दोनों देशों द्वारा इसके स्वास्थ्य और आर्थिक प्रभाव पर नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री ने इस संकट से प्रभावी रूप से निपटने के लिए प्रधानमंत्री कोस्टा की प्रशंसा की। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय उपायों से वायरस के प्रसार की रोकथाम में सहायता मिलेगी। उन्होंने इन परिस्थितियों से निपटने में एक-दूसरे को हर संभव…

Read More

ईपीएफओ ने अपने पेंशनधारकों को 764 करोड़ रुपये जारी किए

ईपीएफओ के पास अपनी पेंशन योजना के तहत 65 लाख पेंशनधारक हैं। ईपीएफओं के सभी 135 प्रक्षेत्र अधिकारियों ने राष्ट्रव्यापी कोविड-19 लॉकडाउन के कारण पेंशनधारकों को असुविधा से बचाने के लिए अग्रिम रूप से अप्रैल, 2020 के पेंशन भुगतान को प्रोसेस किया। ईपीएफओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे भारत में पेंशन संवितरण बैंकों की सभी नोडल शाखाओं को 764 करोड़ रुपये भेजने के लिए सभी प्रकार की कठिनाइयों का सामना किया। सभी बैंक शाखाओं को समय पर पेंशनधारकों के खातों में पेंशन के क्रेडिट को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। कोविड-19 संकट के दौरान…

Read More