टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन आज भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की

टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन आज भारतीय खिलाडि़यों ने अच्छी शुरुआत करते हुए हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाज़ी और मुक्‍केबाजी में जीत दर्ज की और अगले दौर में जगह बनाई। टोक्यो ओलंपिक पुरुष हॉकी में भारत ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए मौजूदा चैम्पियन अर्जनटीना को तीन-एक से शिकस्‍त दी। इस जीत के साथ ही भारत पूल-ए में नौ अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर पहुंच गया है। अगले मुकाबले में भारत का सामना मेज़बान जापान से होगा। उधर, बैडमिंटन में रियो ओलंपिक 2016 की रजत पदक विजेता पी. वी. सिंधु महिला…

Read More

भारत में पिछले 24 घंटों में 43,654 नए कोविड मामले, 41,678 रिकवरी और 640 मौतें दर्ज़, कोविड टीकाकरण ने 44.61 करोड़ का आंकड़ा पार किया

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 44.61 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक, 53,73,439 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 44,61,56,659 डोज लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 40,02,358 डोज लगाई गई हैं। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। महामारी की शुरुआत से अभी…

Read More

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने वर्तमान वित्‍तीय वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर नौ दशमलव पांच प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मुद्राकोष के विशेषज्ञों ने अगले वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 8 दशमलव पांच प्रतिशत वृद्धि दर की संभावना व्यक्त की है। यह भारत के लिये अप्रैल में घोषित छह दशमलव नौ प्रतिशत के अनुमान से अधिक है। कोविड महामारी की दूसरी लहर से पहले वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर का आकलन साढ़े बारह प्रतिशत था। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने विश्व आर्थिक परिदृश्य के नवीनतम…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने MyGov के 7 वर्ष पूरे होने पर इसके स्वयंसेवकों और योगदानकर्ताओं की सराहना की

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माईगव (मेरी सरकार) के उन सभी स्वयंसेवकों और योगदानकर्ताओं की सराहना की है जिन्होंने अपने योगदान से इस मंच को समृद्ध किया है। माईगव इंडिया के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा; “माईगव शासन में भागीदारी और हमारी युवा शक्ति की आवाज बनने के एक सबसे बेहतरीन उदाहरण के रूप में मौजूद है।” आज जब हम #माईगव के 7 वर्ष पूरे कर रहे हैं, तो मैं उन सभी स्वयंसेवकों और योगदानकर्ताओं की सराहना करता हूं जिन्होंने अपने योगदान से इस मंच…

Read More