हॉकी में भारतीय पुरूष टीम ने पूल-ए के अंतिम मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 5-3 से हरा दिया है। भारत पूल-ए में दूसरे स्थान पर है और अब क्वार्टर फाइनल में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। भारत की ओर से गुरजंत सिंह ने दो, जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किया। वहीं, महिला हॉकी में भारत ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद कायम रखी है। कल भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
Read MoreCategory: India
भारत ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, भारत देश की ताज़ा खबरें, Hindi news live aaj talak, news paper नवीनतम समाचार in hindi news
भारत और चीन के बीच 12वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता कल
भारत और चीन के बीच 12वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता कल सुबह करीब साढ़े दस बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी हिस्से के मोल्दो में होगी। भारत और चीन के बीच हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स एरिया से डिसइंगेजमेंट पर चर्चा होने की उम्मीद।
Read Moreभारत के 14 बाघ अभयारण्यों को बाघों के बेहतर संरक्षण के लिए वैश्विक सीए/टीएस मान्यता मिली
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज कहा कि बाघ संरक्षण वन संरक्षण का प्रतीक है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार का दृष्टिकोण लोगों की भागीदारी के साथ वैज्ञानिक और पारंपरिक ज्ञान को एकीकृत करके समावेशी बनाने वाला रहा है, जोकि देश की वनस्पतियों और जीवों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। भूपेंद्र यादव वैश्विक बाघ दिवस के अवसर पर एक वर्चुअल कार्यक्रम में बोल रहे थे। पर्यावरण मंत्री ने ‘तेंदुओं, सह-परभक्षियों और शाकभक्षियों की स्थिति-2018’ शीर्षक रिपोर्ट भी जारी की। उन्होंने कहा…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पहली वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षा जगत को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 देश के लाखों युवाओं के सपनों को पंख लगा देगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पहली वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षा जगत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश जब स्वतंत्रता प्राप्ति के 75वें वर्ष के प्रवेश द्वार पर खडा है तब यह नीति देश के भविष्य को सुनहरा बनाने में महत्वपूर्ण भमिका निभाएगी। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों की शुरूआत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के कारण समूचे शिक्षा क्षेत्र…
Read More